
इटावा- कोरोनावायरस के चलते सरकार द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम एवं बचाव संबंधी दिए गए निर्देशों के तहत आज दिनांक 03.04.2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न थानों पर थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के धर्मगुरुओं, मौलवी, पुजारी, ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ मीटिंग आयोजित की गई जिसमें थानाध्यक्षों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस की रोकथाम एवं बचाव संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया