झोपड़ी मे रह रहे गरीबों को किया गया लंच पैकेट वितरण!

गोरखपुर व्यूरों :- देवरिया बाईपास सड़क किनारे रह रहे झुग्गी झोपड़ी में गरीब परिवारों को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह के नेतृत्व में मित्रसेन के सहयोग से तहसील सदर के कर्मचारियों द्वारा लंच पैकेट वितरित कराया गया ! लॉक डाउन के पांचवे दिन भूख से तड़प रहे सड़क के किनारे रहने वाले गरीब परिवार के लोगो को जब खाद्य सामग्री मिली तो उनके आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े और ऐसे में लॉक डाउन के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह एनजीओ के सहयोग से सड़क के किनारे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को खाना वितरित कराया गया!