कोरोना वायरस से बचाव के लिए सार्वजनिक जगहों को किया गया सेनिटाइज!

चौरीचौरा गोरखपुर :- वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर सरदारनगर में जिला पंचायत राज अधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में विकास खंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में रोस्टर लगाकर 4 -4 सफाई कर्मचारियों की टीम बनाकर ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव कराया गया जिसमें मुख्य रूप से सर्वाजनिक जगहों ,हाट बाजारों, मंदिर ,मस्जिदों पंचायत भवनों ,इत्यादि जगहों पर स्प्रे कराया गया । इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी परमात्मा पाण्डेय, खण्ड प्रेरक चेतई प्रसाद पटवा, भुल्लन, घनश्याम , पंकज , संतोष ,राजकुमार, रोशन , तुलसी व संत प्रसाद व रोजगर सेवक अमरजीत, स्वछाग्रही अमरनाथ इत्यादि उपस्थित थे ।