
लाक डाउन का दूसरे दिन भी दिखा असर!
चौरी चौरा गोरखपुर: झंगहा थाना अध्यक्ष अनिल सिंह अपने हमराहीयों के साथ क्षेत्रों में ध्वनी यन्त्र द्वारा क्षेत्रिय जनता से यह अपिल किया गया की आप लोग अपने घरों में रहे लाक डाउन का पालन करें ! लाक डाउन ही इस महामारी से बचने का एक मात्र तरीका है ! आप लोग सड़क पर बिना जरूरत न निकले अगर इसका कोई उलंघन करते पाया जायेगा तो उसके विरूद्ध कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया जायेगा!
चौरीचौरा से प्राप्त खबर के अनुसार मंगलवार को दूसरे दिन लॉक डाउन का असर देखने को मिला। उपजिलाधिकारी अर्पित गुप्ता, क्षेत्राधिकारी रचना मिश्रा, तहसीलदार रत्नेश तिवारी ,प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह मय फोर्स पूरे क्षेत्र में घूमते रहे और लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूक करते रहे हैं। इस दौरान बिना वजह घूमने वालों के खिलाफ और गाड़ियों से निकलने वाले लोगों का चालान भी किया गया! इस दौरान एसडीएम अर्पित गुप्ता ने कहा कि बिना वजह सड़क पर मत उतरे नहीं तो होगी कार्यवाही की जायेगी सभी लोग शासन प्रशासन का सहयोग करें अपने अपने घरों में रहे !