सीएम याेगी के साथ जनता ने भी बजाया घंटा-घड़ियाल , कोरोना के योद्धाओं का जताया आभार!

विनय कुमार मिश्र
गोरखपुर व्यूरों :- जनपद में जनता कर्फ्यू का असर सुबह से ही साफतौर पर दिखाई दे रहा था इसको लेकर पुलिस और प्रशासन पुरी तरह मुस्तैद दिखी वहीं पुलिस और प्रशासन जनता कर्फ्यू में लोगों से सहयोग करने की अपील भी करती रही । पुलिस द्वारा लोगों को लाउडस्पीकर द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए ज्यादा समय घर में रहने की अपील की जाती रही! मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि आशा कार्यकर्ता और एएनएम को निर्देश दिया गया है कि वह घर-घर भ्रमण करें और विदेश से आए लोगों के बारे में पूरी जानकारी इकट्ठा कर सीएमओ कंट्रोल रूम को सूचना दें। खासतौर से बीमार लोगों के बारे में कंट्रोल रूम को सूचना देने के अलावा उन्हें चिकित्साधिकारियों को भी सूचित करना है ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब आशा-एएनएम कोरोना के बारे में जानकारी दें और कोई सूचना मांगें तो उनकी पूरी मदद की जाए। एक प्रश्न के जबाब में
सीएमओ ने बताया कि एहतियातन बाहर से जनपद में प्रवेश करने वालों की स्क्रिनिंग शुरू कर दी गई है। सहजनवां में रोड साइड स्क्रीनिंग शुरू की गई है जो पुलिस की मदद से की जा रही है। बाहर से आने वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। रेलवे के अनुरोध पर मुंबई से आने वाली ट्रेन में बैठे लोगों की स्क्रीनिंग भी रेलवे स्टेशन पर की जा रहीं हैं ! उन्होंने आगे बताया कि मेडिकल तथा पैरामेडिकल स्टॉफ के लिए प्रचुर मात्रा में मॉस्क, सैनिटाइजर, ग्लब्ज, पीपीई किट, हाईपोक्लोराइड साल्यूशन और ब्लीचिंग पाउडर मौजूद है। जिला स्तर पर तीन एंबुलेंस चिन्हित किए गए हैं, जिनके ईएमटी व पायलट प्रशिक्षित हैं और उनकी सुरक्षा के सभी उपकरण भी उपलब्ध हैं।
चौरी चौरा में सड़कों पर दिखा ‘जनता कर्फ्यू’ :- कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को आहूत ‘जनता कर्फ्यू’ सुबह से ही जारी रहा जो देर रात तक दिखा! प्रमुख बाजारों से लेकर प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा जो सड़क बाजार लोगों की आवाजाही से गुलज़ार रहा करते थे उन पर सन्नाटा पसरा रहा! जनता कर्फ्यू’ के कारण चौरी चौरा क्षेत्र के बाजारों में बहुत कम लोग दिखे। इसके साथ ही वाहनों की संख्या में भी कमी देखने को मिली। दिन को व्यस्त रहने वाले चौराहे भोपा बाजार,से लेकर फुटहवाइनार, रेलवे स्टेशन, डुमरी खुर्ड, मुण्डेरा बाजार, झंगहा,में सड़कें खाली रहीं। सार्वजनिक वाहनों में भी बेहद कम लोग दिखे। सड़कों पर ऑटो भी कम संख्या में दिखे। वही लोग सड़कों पर दिखें जिनको अति आवश्यक कार्य से कहीं आना जाना था! प्राप्त खबर के अनुसार जनता कर्फ्यू का झंगहा थाना क्षेत्र के सड़कों व चौराहों पर भी सीधा असर दिखाई दिया ! जिन सडको व चौराहो पर भीड़ दिखाई देती थी उस रोड चौराहो पर जनता कर्फ्यू का पूरा असर दिखाई दिया! जनता अपने घरों में रहकर कोरोना वायरस को जड़ से उखाड़ कर फेंकने का संकल्प लिया । इस दौरान चौरी चौरा तहसील क्षेत्र का उपजिलाधिकारी अर्पित गुप्ता और तहसीलदार रत्नेश त्रिपाठी ने निरीक्षण करते रहे और निर्देश देते रहे ! उपजिलाधिकारी अर्पित गुप्ता ने कहा कि कहीं भी कोई व्यापक समस्या हो तो हर सम्भव मदद करने के लिए तहसील प्रशासन तैयार है!
सीएम के साथ जनता ने भी भी बजाया घंट-घंटी, शंख, ताली और थाली:- जैसे ही शाम 5:00 बजे वैसे ही लोगों ने ताली थाली शंख घंटी बजाकर कोरोना को दूर भगाने का संकल्प लिया और साथ ही उन लोगों के लिए भी ताली थाली बजाई गई जो कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए कार्य कर रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस दौरान घंटी बजाई और जनपद की जनता ने भी!