युवा समाजसेवी डॉ. चित्रसेन ने वितरित किया मास्क, डीएम एसपी कार्यालय समेत सार्वजनिक जगहों को किया सेनेटाइज

सन्तकबीरनगर:- युवा समाज सेवी डॉक्टर चित्रसेन ने कॅरोना वायरस से जंग में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिखाई है, जहा एक ओर जनपद ही नही देश भी इस गंभीर समस्या से जूझ रहा है और तमाम अफवाहों का भी दौर जोरो पर है, ऐसे में एक डॉक्टर व युवा समाजसेवी ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी दिखाते हुए इस वायरस के प्रति लोगो को जागरूक किया साथ ही मास्क भी वितरित किया सार्वजनिक जगहों पर साफ सफाई कराई और उसे सेनेटाइज किया।
जनपद के मशहूर चिकित्सक डॉ एन. एन. श्रीवास्तव के सुपुत्र व युवा समाज सेवी डॉ. चित्रसेन ने कोरोना वायरस के प्रति लोगो मे जागरूकता अभियान चलाया जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह और जिलाधिकारी रविश गुप्ता के कार्यालय पहुँच कर कार्यालयो को सेनेटाइज लिक्विड से सफाई किया व मास्क भी वितरित किया , युवा समाजसेवी डॉ चित्रसेन शहर के बाईपास चौराहे पर भी अपनी टीम के साथ पहुँचे और आने जाने वाली परिवहन निगम की बसों में चढ़ कर सेनेटाइज लिक्विड से साफ सफाई करवाई ।
इस संबंध में डॉ चित्रसेन ने कहा कि इसमें कोई दो राय नही है कि ये वायरस खतरनाक है पर थोड़ी सी सजकता और जागरूकता के माध्यम सर इससे बचा जा सकता है, आज मैं और मेरी टीम सार्वजानिक जगहों पर लोगो को जागरूक कर रहे है स्थानों को सेनेटाइज कर रहै है, मास्क निशुल्क उपलब्ध करा रहे है , उन्होंने बताया कि कोशिस यही की जाए कि यात्रा कम किया जाए , भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाया जाए, खाँसते व छीकते समय मुँह पर साफ कपड़ा इस्तेमाल किया जाए, लोगो के संपर्क में कम से कम आय जाए, हाथों को समय समय से साबुन से धुला जाए, अपने आसपास साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए।
अगर ऐसा कर सके तो जरूर इस बीमारी से बचने में सहायक होगा।