सैनिटाइजर, मास्क की कालाबाजारी मत करें – भुवनपति निराला!
गोरखपुर व्यूरों : व्यापारी नेता भुवनपति निराला ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि शैक्षिक संस्थाएं सार्वजनिक स्थल मॉल पिक्चर हॉल यहां तक कि वैवाहिक समारोह स्थगित हो चुके हैं फिर भी एक वर्ग है जो हिम्मत के साथ समाज के सभी वर्गों के भरण पोषण से लेकर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में लगा है! दवा से लेकर भोजन वस्त्र आप तक पहुंचता रहे इसके लिए अपने प्राणों की चिंता किए बिना अपने प्रतिष्ठानों को खोल रहा है वह है व्यापारी वर्ग! नोटों के आदान-प्रदान से लेकर किसी भी प्रकार के व्यक्ति से लेन-देन करता है इस बात की चिंता किए बिना कि कहीं उसकी दुकान पर आने वाला ग्राहक इस वायरस का शिकार ना हो इसलिए ऐसे व्यापारी समाज पर देश की जनता को गर्व करना चाहिए ! विदेशों में दुकानें बंद हो चुकी हैं यदि आपका कोई रिश्तेदार नातेदार हो तो जानकारी कर ले तमाम व्यवसायिक प्रतिष्ठान करुणा की वजह से बंद हो चुके वहां के व्यापारी भी अपने घर पर बैठे हैं परंतु हिंदुस्तान का व्यापारी अभी भी हिम्मत से इस कोरोना से मुकाबला कर रहा है ! भुवनपति निराला ने अपील करते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग की विशेषताओं में एक यह भी विशेषता है वह जोखिम उठाने की जो वह देश की जनता के लिए उठा रहा है इसलिए व्यापारी वर्ग को यथोचित सम्मान मिले आप सब का भी प्रयास होना चाहिए!
श्री निराला व्यापारी वर्ग से अपील करते हुए कहा कि जो बंधु इस वायरस की आड़ में सैनिटाइजर या मास्क की बिक्री दाम बढ़ाकर कर रहे हैं या इस की कालाबाजारी करने की कोशिश कर रहे है आप सब से अपील है यदि ऐसा कोई दुकानदार आपके संज्ञान में आए तो उसकी सूचना दें सभी व्यापारियों से अपील है कि राष्ट्रहित में आम जनता के हित में इस प्रकार का घटिया और अपमानजनक कार्य न करें !