जयसवाल समाज समिति गोरखपुर का होली मिलन समारोह संपन्न!

गोरखपुर व्यूरों। जयसवाल समाज समिति गोरखपुर के तत्वाधान में राप्ती नगर स्थित बुद्धा हॉस्टल में जयसवाल समाज समिति का होली मिलन समारोह संपन्न हुआ समारोह के मुख्य अतिथि गोरखपुर नगर निगम के महापौर श्री सीताराम जायसवाल एवं जिला अध्यक्ष इंजीनियर छेदी प्रसाद जयसवाल जी ने भगवान श्री सहस्त्रार्जुन जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उद्घाटन किया । मुख्य अतिथि ने कहा कि यहां पर आई हुई महिलाओं को मैं बहुत-बहुत धन्यवाद दे रहा हूं क्योंकि महिला शक्ति जहां पर होती है उस समाज का उत्तरण बहुत जल्दी होता है क्योंकि जिस प्रकार मां दुर्गा मां काली हैं जिन्होंने समाज से दुष्टों का संघार करके समाज का उद्धार किया है मैं समाज में आए हुए सभी सजातिय बंधुओं का आभार प्रकट करता हूं और साथ ही आप सब द्वारा आए हुए प्रस्ताव को यथासंभव पूरा करने का प्रयास करूंगा। जिला अध्यक्ष इंजीनियर श्री प्रसाद जायसवाल ने कहा कि जयसवाल धर्मशाला हेतु हमारे जानकारी में 30 डिसमिल जमीन है आप सब लोग प्रयास करके उसे देख ले और समाज के नाम से रजिस्ट्री करवा ले और जल्द से जल्द वहां पर धर्मशाला का निर्माण हो सके मैं समाज की सेवा करने के लिए तत्पर हूं जिस प्रकार समाज के मंदिर समाज मंदिर समाज के कुलदेवता भगवान से सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की स्थापना किया गया है उसी प्रकार समाज का धर्मशाला माननीय महापौर श्री सीताराम जयसवाल जी के नेतृत्व में पूरा होगा! महानगर अध्यक्ष श्री हरेंद्र प्रताप जायसवाल ने कहा की समाज ने आपको डेढ़ वर्ष पूर्व श्री काशी प्रसाद जायसवाल प्रसिद्ध इतिहासकार समाजसेवी का मूर्ति लगाने हेतु आपके समक्ष प्रस्ताव रखा था जो अभी तक नगर निगम के कार्य समिति में विचाराधीन है आपसे निवेदन है कि आप प्रसिद्ध इतिहासकार की मूर्ति लगाने हेतु सरकार से परमिशन दिलाने का कष्ट करें हम सभी समाज के लोग चंदा के द्वारा मूर्ति का पूर्ण शुल्क सरकार को जमा कर देंगे। युवा अध्यक्ष सचिन जयसवाल ने कहा महापौर सीताराम जयसवाल हमारे जयसवाल समाज समिति के संरक्षक हैं हम सब को पूर्ण भरोसा है कि आपके ही देखरेख में जयसवाल धर्मशाला एवं डॉक्टर काशी प्रसाद जायसवाल जी की मूर्ति अवश्य लगेगा युवा महासचिव चंद्र शेखर जयसवाल जी ने भी आए हुए अतिथियों का स्वागत किया महानगर अध्यक्ष महिला समाज गुंजन जयसवाल ने महिलाओं की सशक्तिकरण हेतु आए दिन लोगों को इकट्ठा कर संगठन को मजबूत करने हेतु प्रयास को बताया समाज को सफल बनाने के लिए श्री सुनील जायसवाल अमरनाथ जयसवाल सुनीता जयसवाल वैजयंती जयसवाल सुमन जयसवाल राधिका जयसवाल अंजु जयसवाल सत्य प्रकाश जायसवाल विजय जयसवाल शिव शरण जयसवाल इंजीनियर करण जयसवाल के यम गुप्ता श्रीकांत शिवलाल रेखा सुधाकर खुशबू रीता उमेश विकास अंकित आकाश सत्यम नर्सिंग हरिश्चंद्र अनिल कुमार दुर्गेश जयसवाल इत्यादि ने भरपूर सहयोग किया कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष श्री हरेंद्र प्रताप जायसवाल ने सफलतापूर्वक किया।