नई दिल्ली:
भारत के महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान- 2 ने दोपहर 2.43 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी और इसकी सफल लॉन्चिंग हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) को सफल लॉन्चिंग पर बधाई दी।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण से आज पूरा देश गौरवान्वित है।
भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है।
चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण से आज पूरा देश गौरवान्वित है।
मैंने थोड़ी देर पहले ही इसके लॉन्च में निरंतर तन-मन से जुटे रहे वैज्ञानिकों से बात की और उन्हें पूरे देश की ओर से बधाई दी। #Chandrayaan2https://t.co/50UodlbH0y
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दो तस्वीरें साझा की, जिसमें वे चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को लाइव टीवी पर देख रहे हैं। उन्होंने लिखा कि यह विशेष क्षण हमारे गौरवशाली इतिहास में दर्ज हो जाएंगे! चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण हमारे वैज्ञानिकों के साहस और 130 करोड़ भारतीयों के विज्ञान के नए स्तरों को निर्धारित करने के संकल्प को दर्शाता है। आज हर भारतीय को गर्व है!
Special moments that will be etched in the annals of our glorious history!
The launch of #Chandrayaan2illustrates the prowess of our scientists and the determination of 130 crore Indians to scale new frontiers of science.
Every Indian is immensely proud today! pic.twitter.com/v1ETFneij0
पीएम ने लिखा चंद्रयान-2 अद्वितीय है क्योंकि यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर उतरेगा और जहां अब तक कोई मिशन नहीं गया है। यह अध्ययन कर पता लगाएगा और वहां से नमूने लाएगा। यह मिशन चंद्रमा के बारे में नया जानकारी देगा।
#Chandrayaan2 is unique because it will explore and perform studies on the south pole region of lunar terrain which is not explored and sampled by any past mission.
This mission will offer new knowledge about the Moon.
उन्होंने लिखा कि चंद्रयान-2 जैसे प्रयास हमारे होनहार युवाओं को विज्ञान, उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान और नई खोज की ओर प्रोत्साहित करेंगे।
Efforts such as #Chandrayaan2 will further encourage our bright youngsters towards science, top quality research and innovation.
Thanks to Chandrayaan, India’s Lunar Programme will get a substantial boost. Our existing knowledge of the Moon will be significantly enhanced.
इसरो के प्रमुख के सिवन ने चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के बाद प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण सफल रहा। यह 48वें दिन चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। सिवन ने कहा कि वक्त रहते तकनीकी जांच की गई। उसके बाद इस ऐतिहासिक सफर पर चंद्रयान-2 को छोड़ा गया। सफल लॉन्चिंग के बाद जीएसएलवी-एमके तृतीय-एम1 से चंद्रयान-2 अलग होकर आगे की तरफ बढ़ रहा है। बारिश और घने बादलों के बीच चंद्रयान-2 की उड़ान को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।
#WATCH Delhi: Prime Minister Narendra Modi watched the live telecast of #Chandrayaan2 launch by ISRO, at 2:43 pm today. (Earlier visuals) pic.twitter.com/drh8o4oTWj
।