गोरखपुर जोन की 69 वीं अंतर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का एसएसपी ने किया उद्घाटन!

गोरखपुर व्यूरों : गोरखपुर जोन की 69 में अंतर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता 2020 का शुभारंभ पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील गुप्ता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में पहुंची टीमों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सुनील गुप्ता को सलामी दिया। प्रतियोगिता में जोन की आठ टीमें बस्ती संतकबीरनगर देवरिया बहराइच गोंडा सिद्धार्थनगर महाराजगंज और गोरखपुर की टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बस्ती और सिद्धार्थनगर के बीच खेला गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान एसपी सिटी डॉक्टर कौस्तुभ आईपीएस / थाना प्रभारी चिलुआताल विकास सीओ कैंट सुमित शुक्ला एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा सहित अन्य अधिकारी और प्रतिभागी टीम के प्रशिक्षक और आरक्षी उपस्थित रहे।