YES बैंक समेत देश के सभी बैंको के लोन डिफॉल्टरो को चिन्हित कर हो उचित कार्यवाही !!

संतकबीरनगर- आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर द्वारा आज दिनांक 13/03/2020, दिन शुक्रवार को जिलाधिकारी, संत कबीर नगर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद, भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद्र यादव व आलोक श्रीवास्तव ने की। आपको बताते चले कि पहले PMC बैंक और अब YES बैंक के खाता धारको पर लगे निकासी सीमा से सभी खाता धारको का जीवन अस्त वस्त हो गया हैं।
मीडिया से मुखातिब होते हुए आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर के जिला मीडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने यह बताया कि केंद्र सरकार सभी बैंक डिफाल्टरो के नाम सार्वजनिक करे और उनके पासपोर्ट जब्त किए जाए, जिससे देश की जनता का पैसा बैंको मे तो सुरक्षित रह सके। लेकिन सरकार द्वारा उचित कदम ना उठाने के कारण देश का चौथा सबसे बड़ा निजी बैंक YES बैंक में लोगो के जीवन भर की कमाई का पैसा डूब चुका है। इसी क्रम में रमेश चंद्र यादव जी ने कहा कि आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर यह मांग करती हैं कि :-
1). देश के सभी बैंक लोन लेने वाले अरबपति डिफाल्टरो को चिंहित किया जाए।
2). बैंक डिफाल्टरो की पहचान सार्वजनिक किया जाए।
3). बैंक डिफाल्टरो का पासपोर्ट जब्त किया जाए।
4).लोन का पैसा तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।
5). बैंक डिफाल्टरो को भविष्य मे किसी प्रकार का कोई लोन ना दिया जाए।
6). आम आदमी का पैसा सुरक्षित होने की गारंटी दी जाए और उनकी जरूरत अनुसार खाते से पैसा निकालने की सुविधा दी जाए।
अत: महोदय आपसे निवेदन है कि आम आदमी पार्टी की मांगो को संज्ञान मे लेकर उस पर कार्यवाही करने का केंद्र सरकार को निर्देश देने का कष्ट करें।
इस कार्यक्रम पर मुख्य रूप से रमेश चंद्र यादव, आलोक श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, अयोध्या प्रसाद, गौरव निषाद, सुनील गुप्ता, संदीप कुमार, नितिन चौधरी, विनोद यादव, अजय पाल, सुमेर गौतम, फूलमन, जनक राज सिंह, संजय कुमार, अजीत पाल, आशीष कुमार, सिकन्दर मौर्य, अजय सिंह, सुरेश यादव, राजन सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहें।