संतकबीरनगर
युवती को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 129 / 20 धारा 363 / 366 / 506 भादवि व 16/17 पाक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता बब्लू पुत्र रामसेत निवासी बकैनिया पकड़ी टोला नरचहा थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि दिनॉक 28-02-2020 को अभियुक्त वादी की 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया तथा मोबाइल से जान माल की धमकी दी गयी , जिसके उपरान्त वादी द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर देकर दिनांक 07.03.2020 को अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमे थाना धनघटा पुलिस द्वारा आज दिनॉक 12-03-2020 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त नाम पता शेषनाथ गौड़ पुत्र सम्पत निवासी बकहा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 88 / 20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
वारण्टी
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 01 वारण्टी नाम पता राजू राय पुत्र ईश्वर निवासी जूनियर हाईस्कूल, खलीलाबाद थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीर नगर को गिरफ्तार किया गया ।

थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 01 वारण्टी नाम पता राम गणेश उर्फ दग्गे पुत्र बृजलाल निवासी नोगो थाना मेंहदावल जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 3304 द्वारा गायब महिला को तलाश कर पहुचाया गया घर – पीआरवी 3304 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 1736 से कालर ने महिला को गायब होने के सम्बन्ध में सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 06 मिनट में मौके पर पहुचकर स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से महिला को तलाश कर उसके पति के सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से महिला को तलाश कर उसके पति के सुपुर्द किया गया तथा महिला के साथ किसी अप्रिय घटना घटित होने से बचा लिया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ– मुख्य आरक्षी सुनील शाही, होमगार्ड चालक राजकिशोर ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 27 वाहनो से 49900 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 12-03-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 27 वाहनो से 49900 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 12-03-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 21 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 92 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के 02 लड़को से पूछताछ कर माफीनामा लेने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 16 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

• थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना बेलहर कला पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।