शोभा यात्रा रूट पर 7 संवेदनशील जगहों पर लगा ऑटोडोम कैमरा!

गोरखपुर व्यूरों : होली में निकलने वाली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की वजह से पुलिस प्रशासन फूक फूक के कदम रख रहा है!मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस फोर्स , ड्रोन कैमरे के साथ संवेदनशील जगहों को चिन्हित करके ऑटो डोम कैमरे लगा रहा है! मुख्यमंत्री की सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए शोभा यात्रा के रूट पर 7 जगहों को अतिसंवेदनशील चिन्हित किया गया है जहां पर रेडियो पुलिस के द्वारा सीसीटीवी सेल द्वारा ऑटोडोम कैमरे लगाए जा रहे हैं। तिवारीपुर थाना क्षेत्र में जाफरा बाजार चौराहा,निजामपुर तिराहा, और घासी कटरा कर्बला पर 3 कैमरे लगाए गए हैं और उसकी रिकॉर्डिंग बॉक्स (डीबीआर) को पास के एक स्थानीय निवासी के मकान में लगा दिया गया है।इस कैमरे के जरिए 24 घंटे की पल-पल की रिकॉर्डिंग दर्ज होती रहेगी। इस कैमरे की विशेषता यह है कि यह 360 डिग्री पर रिकॉर्डिंग करता है यानि चारों ओर की रिकॉर्डिंग इसमें दर्ज की जाएगी कैमरा लगाने वाले रेडियो पुलिस टीम में रेडियो सब इंस्पेक्टर मुन्नीलाल, प्रधान परिचालक राम लखन, सुशील कुमार,सुनील कुमार ,सत्यम यादव मौजूद रहे। कैमरा लगाने वाली रेडियो पुलिस टीम के साथ स्थानीय तिवारीपुर थाने के सब इंस्पेक्टर अरविंद वर्मा, कांस्टेबल राजेश पाठक, कांस्टेबल पंकज कुमार कनौजिया भी मौजूद रहे।
