कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक!

गोरखपुर व्यूरों : होली पर्व के मद्देनजर कोतवाली थाना क्षेत्र में संभ्रांत नागरिकों और पीस कमेटी/शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने की । उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार एकता और भाईचारे के साथ मनाईये।
बैठक में उपस्थित लोगों को अपना सीयूजी नंबर देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि कभी भी किसी भी समस्या के लिए उनसे संपर्क किया जा सकता है।
