शराब पीकर उत्पात मचाने वालो की अब खैर नही –एसपी ट्रैफिक!

गोरखपुर व्यूरों– आगामी होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जहाँ जिले भर के अधिकारी लगातार काम कर रहे है वही पुलिस यातायात आदित्य प्रकाश वर्मा भी होली पर्व को लेकर आज मंगलवार से शराबियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है! आज पादरीबज़ार और जेल बाई पास रोड पर अपने होमगार्डस के जवानों के साथ बड़े अभियान की शुरुआत किया जिसमें दो पहिया चार पहिया और बस चालको को रोक कर ब्रेथ एनालाइजर मशीन लगा कर कर करीब 50 से अधिक लोगो की चेकिंग किया गया! इस बीच बहुत ऐसे लोग मिले जो शराब पीकर अपने वाहन चला रहे थे उन सभी पर मोटर वाहन एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई!
