कामा इंटरनेशनल होटल को किया गया सील

गोरखपुर व्यूरों: पुर्दिलपुर मुखीजा गली में स्थित माया देवी व संदीप जायसवाल द्वारा कामा इंटरनेशनल होटल का निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किया गया था जिसको मंडलायुक्त /जीडीए अध्यक्ष जयंत नार्लीकर की संतृप्ति पर जीडीए उपाध्यक्ष अनुज कुमार के निर्देश पर मजिस्ट्रेट /नगर नायब तहसीलदार राधेश्याम गुप्ता को नियुक्त करते हुए क्षेत्रीय लेखपाल विनय कुमार श्रीवास्तव तथा गोरखपुर विकास प्राधिकरण गोरखपुर के अधिकारियों के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनीगंज चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर कामा इंटरनेशनल होटल को सील की कार्रवाई की गयी। मालूम हो कि इंटरनेशनल होटल पुर्दिलपुर मुखीजा गली में लगभग 230 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में भूतल प्रथम तल द्वितीय तल तृतीय तल एवं चतुर्थ तल तक निर्माण पूर्व निर्मित जिसमें लगभग 36 कमरा 22 ब्रेड डॉरमेट्री रेस्टोरेंट लैटिन स्टोर रूम रिसेप्शन आदि निर्मित है! उक्त निर्माण के उपरांत भी स्थल पर उपरोक्त अनाधिकृत निर्माण रोकने का प्रयास किया गया था लेकिन माया देवी आदि द्वारा अवैध तरीके से निर्माण कराते हुए नियमों का उल्लंघन किया जिसे भू उपयोग अधिनियम की धारा 27 व 28 के प्रावधानों के प्रतिकूल पाए जाने के कारण 25 जुलाई 2019 को नोटिस भेजकर कारण बताने की उपेक्षा की गई थी क्यों ने उक्त निर्माण को सील कर दिया जाए किंतु माया देवी द्वारा नोटिस का कोई संतोषजनक उत्तर न दिया गया जिसके फलस्वरूप उक्त अवैध निर्माण को अधिनियम धारा 28 क(1) के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए उक्त होटल को सील करने का आदेश पारित किया गया उसका पालन करते हुए मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार नगर राधेश्याम गुप्ता क्षेत्रीय लेखपाल विनय कुमार श्रीवास्तव तथा जीडीए अधिकारियों और चौकी प्रभारी बेनीगंज के साथ उक्त होटल को सील कर वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया को पूर्ण किया।
