संतकबीरनगर
सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 800 रुपये नकद व ताश के 52 पत्ते बरामद
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 04 अभियुक्त नाम पता – 1 – अश्वनी राय पुत्र जोखन 2 – मनीष पुत्र रामअवतार निवासीगण कुसौना खुर्द 3 – अब्दुल रसीद पुत्र मो0 शफीक 4 – किस्मत अली पुत्र अनवर अली निवासीगण गुलहरिया थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को 650 रुपये मालफड़, 150 रुपये जामा तलाशी व ताश के 52 पत्तो के साथ गिरफ्तार कर थाना मेहदावल पर मु0अ0सं0 47/20 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 04 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त नाम पता – 1 – दशरथ पुत्र रघुवर निवासी हटवा थाना दुधारा 2 – जोखन कनौजिया पुत्र गिरधारी निवासी लगड़ावर थाना बखिरा 3 – राममनोहर पुत्र हरेराम लोहार निवासी पसगड़हिया थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को 10 – 10 व 10 लीटर (कुल 30 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर क्रमशः मु0अ0सं0 62/20, 63/20 व 64/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना धनघटा पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त नाम पता चन्द्रबली रामभर पुत्र सन्तू निवासी फुलुई थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 97/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
वारण्टी
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा एक वारण्टी नाम पता खुर्शीद पुत्र जुम्मन अली निवासी बरदहिया बाजार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1490 ने विवाद को कराया शान्त – पीआरवी 1490 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 1582 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद एवं मारपीट होने के संबंध मे सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 04 मिनट मे घटनास्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर दोनों पक्षों के व्यक्तियों को विधिक कार्यवाही हेतु थाना धनघटा को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर एक बड़ी घटना घटित होने से रोका गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – आरक्षी अरविन्द तिवारी, महिला आरक्षी ममता यादव, हो0चा0 सोमनाथ यादव ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 144 वाहनो से 98410 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 25-02-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 144 वाहनो से 98410 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
आज दिनांक 25-02-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 23 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 81 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ कर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 09 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
