संतकबीरनगर
एहसास डे केयर सेंटर के दिव्यांग बच्चों के सहयोग से जनपद संत कबीर नगर में फाइलेरिया मुक्ति अभियान को लेकर एक विशेष रैली के द्वारा जन जन को दिनांक 29 फरवरी को जागरूक किया जाएगा। ये जानकारी संस्था के निदेशक आनन्द कुमार त्रिपाठी ने दी और उन्होंने बताया कि सरकार की सभी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए हमारे दिव्यांग बच्चे हमेशा से तैयार रहते है और ये योजना निश्चित रूप से कामयाब होगी और एक दिन हम इसको दूर करने में सफल होंगे। क्योंकि ऐसा देखा गया है कि लोगो को जानकारी न होने के कारण ही ये समस्याएं आ रही है और अब हमारे दिव्यांग बच्चों ने भी सरकार के साथ इस फाइलेरिया मुक्ति अभियान कार्यक्रम में कदम से कदम मिला कर चलेंगे। जिससे हम सभी लोगो को जागरूक करने में अपनी अपनी भूमिका निभा सके। और भारत को बेहतर बना सके।