इटावा
इटावा पुलिस द्वारा थाना बकेवर क्षेत्रान्तर्गत हुयी तांत्रिक की हत्या का सफल अनावरण करते हुए हत्या में वाछिंत 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

संक्षिप्त विवरण- दिनांक 21.02.2020 को थाना बकेवर पुलिस को थाना क्षेत्र के ग्राम कुडरिया मे एक युवक के शव होने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उचाधिकारीयो एवं थाना पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुचकर निरीक्षण कर वादी (मृतक का भाई) की तहरीर के आधार पर थाना बकेवर पर मु0अ0स0 82/2020 धारा 147/302/120 B IPC नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी महोदय भरथना के नेतृत्व मे थाना बकेवर से प्रकरण के सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी जिसमे विगत दिनांक 22.02.2020 को प्रकरण से संबंधित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था ।तथा वाछिंत अभियुक्तो की गिरफ्कतारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी ।
आज दिनांक 23.02.2020 को मुखबिर की सूचना के आधार पर शेष 03 वाछिंत अभियुक्तो को ग्राम रतनीपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- सतीश पुत्र सुघर सिंह निवासी कुडरिया थाना बकेवर इटावा
- ब्रह्मप्रकाश पुत्र सुघर सिंह निवासी कुड़रिया थाना बकेवर इटावा
- प्रियंका पत्नी श्यामबाबू निवासी कुडरिया थाना बकेवर इटावा
पुलिस टीम – बचन सिहं सिरोही प्रभारी निरीक्षक थाना बकेवर मय टीम