संतकबीरनगर
क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद कार्यालय मे नियुक्त आरक्षी के स्थानान्तरण पर दी गयी भावभीनी विदाई

दिनांक 19.02.2020 को क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद कार्यालय मे नियुक्त आरक्षी विजेन्द्र मिश्रा के जनपद संतकबीरनगर से स्थानीय अभियूचना इकाई मे स्थानान्तण होने पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद आनन्द कुमार पाण्डेय द्वारा फूल-माला, अंगवस्त्र पहनाकर व हनुमान जी की प्रतिमा भेंटकर भावभीनी विदाई दी गयी । क्षेत्राधिकारी द्वारा द्वारा अपने संबोधन मे इनके सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्यो की भूरि –भूरि प्रशंसा की गई व उनकी सेवाओ के दौरान किये गये उत्कृष्ट कार्यो का स्मरण किया गया, तथा उज्जवल भविष्य की कामना की गयी ।
इस अवसर पर वरिष्ठ उ0नि0 कोतवाली खलीलाबाद सुभाष मौर्या, प्रभारी चौकी कांटे मनोज पटेल, प्रभारी चौकी कलेक्ट्रेट हरिकेश भारती, हे0का0 उपेन्द्र शर्मा, हे0का0 जयशंकर मिश्रा, का0 दिवाकर शाही, का0 विनोद कुमार, का0 बद्रीनारायण मिश्र, का लक्ष्मण यादव, उर्दू अनुवादक, असरार अहमद उपस्थित रहे ।