संतकबीरनगर
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्त नाम पता 1-विक्रम पुत्र कोइल निवासी सेमरियावां 2- इसरार हुसैन पुत्र मो0 नईम निवासी बढंयामाफी थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को क्रमशः 10-10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर क्रमशः मु0अ0सं0 55 / 20 व मु0अ0सं0 56 / 20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- उ0नि0 महफूज, उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह ।
01 अदद अवैध चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 01 अदद अवैध चाकू के साथ अभियुक्त नाम पता मुन्नन पुत्र तफज्जुल निवासी दुर्गजोत थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 54 / 20 धारा 4 / 25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण- उ0नि0 विवेकानन्द तिवारी प्रभारी पुलिस चौकी दुर्गजोत ।
जुआ अधिनियम के अन्तर्गत 10 अभियुक्त गिरफ्तार,1400 रु0 नकद व ताश के 52 पत्ते बरामद
थाना बखिरा पुलिस द्वारा हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 10 अभियुक्त नाम पता 1- शहजाद पुत्र अब्बास अली निवासी सहजनवा मोड़ कस्बा बखिरा 2- राजू मणि पुत्र दूनिया मणि निवासी हरदी 3- शिवपूजन पुत्र बासदेव निवासी पश्चिम टोला कस्बा बखिरा 4- रीतेश पुत्र शिवनाथ मंगल बाजार कस्बा बखिरा 5- सतीष पुत्र सुभाष निवासी तुर्रा टोलिया कस्बा बखिरा 6- मो0 अली पुत्र तुफानी निवासी कस्बा बखिरा 7- विनोद पुत्र काशी 8- आशिक पुत्र मंसूर निवासीगण शनिचरा बाजार कस्बा बखिरा 9- सूरज सिंह पुत्र साहब सिंह निवासी मेडरापार 10- टिल्लू नायक पुत्र अज्ञात निवासी कस्बा बखिरा को मालफड़ 480 रुपये, जामातलाशी 920 रुपये व ताश के 52 पत्ते के साथ गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 55 / 20 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- उ0नि0 अरुण कुमार, उ0नि0 बृजभान यादव, उ0नि0 मनोज सिंह, हे0का0 राणा प्रताप यादव, का0 अतीश यादव, का0 अनुराग गुप्ता, का0 ओमप्रकाश चौरसिया ।
वारण्टी
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा वारण्टी नाम पता राजदेव सिंह पुत्र सिद्धार्थ सिंह निवासी बंजरिया थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
थाना महुली पुलिस द्वारा वारण्टी नाम पता जहीम पुत्र नकछेद निवासी जमुहट थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 3310 ने दुर्घटना घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल –
पीआरवी 3310 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 10140 से कालर ने मार्ग दुर्घटना मे एक व्यक्ति के घायल होने के संबंध मे सूचना दिया, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 08 मिनट में घटनास्थल पर पहुचकर दुर्घटना मे घायल व्यक्ति को पीआरवी वाहन से प्रा0स्वा0के0 मलौली मे भर्ती कराया गया तथा दुर्घटना के संबंध मे थाना धनघटा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर दुर्घटना मे घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर जान बचायी गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- आरक्षी मंगला सिंह यादव , हो0चा0 हर्षनाथ राय ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 09 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 06 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत01 वाहन सीज 59 वाहनो से 212100 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 19-02-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 01 वाहन सीज 59 वाहनो से 212100 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 19-02-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 24 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 74 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़के से पूछताछ कर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।