संतकबीरनगर
दुष्कर्म व मारपीट के मामले मे अभियुक्त गिरफ्तार

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 89 / 2020 धारा 354(क) / 376 / 323 / 504 / 506 भादवि मे वांछित अभियुक्त नाम पता अरविंद मौर्या पुत्र रामचंदर मौर्या निवासी कुष्कर खुर्द थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 08.02.2020 को वादिनी के साथ दुष्कर्म, मारपीट, गाली-गलौज व जानमाल की धमकी दी गयी थी जिसके संबंध मे वादिनी द्वारा दिनांक 10.02.2020 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । जिसमे आज दिनांक थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
01 अदद अवैध चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त नाम पता मो0 शहीद पुत्र मो0 उमर निवासी दुर्गजोत थाना बखिरा को दुर्गजोत के पास नहर पुलिया के पास से 01 अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 50 / 20 धारा 4 / 25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- उ0नि0 श्री सीताराम यादव मय हमराह ।
वारण्टी
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 04 वारण्टी नाम पता 1- राजेश पुत्र दुखी निवासी जंगलऊन 2- भगवानदास पुत्र छोटानी निवासी सहसराव माफी 3- हीरालाल पुत्र धनराज निवासी भवरिया 4- रामकेश पुत्र शिवधारी निवासी पखुआपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 2548 ने घायल को पहुचाया अस्पताल –
पीआरवी 2548 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 4714 से कालर ने दुर्घटना मार्ग मे दो व्यक्तियों के घायल होने के सम्बन्ध में सूचना दिया, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 06 मिनट में मौके पर पहुचकर दुर्घटना मे घायल हुए दोनों व्यक्तियों को पीआरवी वाहन से जिला अस्पताल पहुचाया गया तथा दुर्घटना के संबंध मे थाना कोतवाली खलीलाबाद को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर घायलों की जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- आरक्षी फूलबदन यादव, हो0चा0 राकेश गुप्ता ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 05 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 110 वाहनो से 138000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 12-02-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 110 वाहनो से 138000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 12-02-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 25 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 74 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़के से पूछताछ कर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।