आम आदमी पार्टी की जीत पर झूमे कार्यकर्ता, रालोद के कार्यकर्ता भी झूमे

संतकबीरनगर- आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत तथा शिक्षा, पानी, स्वास्थ्य और विकास पर लड़े गए चुनाव में मिली सफलता पर आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर के भाारी संख्या मेंं कार्यकर्ताओ ने मिठाइयां तथा पटाख़े जलाकर जीत का जश्न मनाया। साथ मे राष्ट्रीय लोकदल के पूर्वी ज़ोन के अध्यक्ष गंगा सिंह सैथवार ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस जीत के जश्न में सम्मिलित हुए। दिल्ली में हुए चुनाव में मिली प्रचंड जीत की खुशी में सभी कार्यकर्ता ढ़ोल-नगाड़े के साथ बैंक-चौराहा होते हुए मुखलिसपुर तिराहा, समय मंदिर, बरदहिया बाज़ार होते हुए बाइपास पर जाकर समापन किया गया। जगह-जगह कार्यकर्ताओ ने मिठाइयां बांटी, तथा मुँह मीठा किया।
इस खुशी के अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा यह जीत जनता की जीत है, आगे दिल्ली के ही तर्ज पर हम उत्तर प्रदेश में भी जनता की सरकार बनाएंगे। पूर्व सचिव सूर्य प्रकाश त्रिपाठी उर्फ सूर्या त्रिपाठी ने कहा कि जनता ने अब कोरे वादों पर फिसलने वाली नही है, अब सरकारों को विकास करके दिखाना होगा। इसी क्रम में पूर्व जिला मीडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य व् भ्रस्टाचार के मुद्दों पर लड़े गए चुनाव में आखिर जीत जनता की ही हुई। अब आम आदमी पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाकर टीम को मजबूत करेगी तथा पंचायत स्तर तक के चुनाव में प्रतिभाग करेगी।
दिल्ली चुनाव में सहयोगी रहे राष्ट्रीय लोक दल के पूर्वी ज़ोन के अध्यक्ष गंगा सिंह सैथवार ने कहा कि आखिर जनता ने जुमलों से आगे निकालकर विकास पर वोट दिया जिसका परिणाम आपके सामने है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व लोकसभा प्रत्यासी आफताब आलम खान, सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, सूर्या त्रिपाठी, आलोक श्रीवास्तव, नूर मोहम्मद, सगीर अहमद खान, पंकज गौण, सुधीर सिंह, मोहन दुबे, शिव शंकर चतुर्वेदी, अमन सिंह, डॉ० उदय भान यादव, अंकुर यादव इत्यादि सैकड़ो लोग उपस्थित रहें।

