संतकबीरनगर
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 343 / 19 धारा 376 / 373 / 343 भादवि व 3 / 4 पाक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता कृष्ण कुमार पुत्र हंसराज निवासी बजदहिया बाईपुर पोस्ट खेमपुरी थाना बसखारी जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- प्रभारी पुलिस चौकी बघौली उ0नि0 वीरेन्द्र सिंह यादव ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना धनघटा पुलिस द्वारा 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त नाम पता जयराम पुत्र परशुराम निवासी तिघरा मोड़ थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 77/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना दुधारा पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्ता नाम पता किरमाती पत्नी मल्हु निवासी मैलानखुर्द थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 42/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 2548 ने घायल को पहुचाया अस्पताल – पीआरवी 2548 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 5117 से कालर ने दुर्घटना होने के सम्बन्ध में सूचना दिया, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 03 मिनट में मौके पर पहुचकर दुर्घटना मे घायल हुए व्यक्ति को पीआरवी वाहन से जिला अस्पताल पहुचाया गया तथा दुर्घटना के संबंध मे थाना कोतवाली खलीलाबाद को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर घायल की जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- आरक्षी फूलबदन यादव, हो0चा0 राकेश गुप्ता ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 03 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

• थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 114 वाहनो से 187400 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 11-02-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 114 वाहनो से 187400 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 11-02-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 21 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 81 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से 01 मनचले व शोहदे किस्म के लड़के से पूछताछ कर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।