राजस्व वसूली को लेकर जिला प्रशासन हुआ सख्त


गोरखपुर ब्यूरों:- राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए राजस्व बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर करोड़ों के बकायेदारों को हवालात दिखा दिया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने राजस्व बकायेदारों के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए नायब तहसीलदार व अमीनो को सख्त निर्देश दिया जिसके क्रम में नायब तहसीलदार राधेश्याम गुप्ता क्षेत्रीय अमीन योगेंद्र प्रसाद चौबे ने यूको बैंक के बाकीदार सुजीत कुमार निवासी बोल्या कॉलोनी बकाया रुपया 593825 व उदय भान सिंह निवासी बशारपुर बकाया 12 लाख 64 हजार 771 व बैंक ऑफ इंडिया के बकायादार श्रीकांत जयसवाल निवासी शाहपुर रुपया 135000 को हवालात के हवाले कर दिया गया। कार्यवाही में सुरेंद्र तिवारी संग्रह अमीन ने विवेक मद्धेशिया को 800000,दिनेश कुमार संग्रह अमीन द्वारा रेती रोड स्थित फ्रेंड्स मोबाइल की दुकान को 11 लाख 50000 में व भालोटिया मार्केट स्थित नवरत्न अग्रहरि की दुकान 550000 के बकाए में कुर्क कर सील कर दिया गया तथा रतन लाल गुप्ता को विद्युत बकाए 165000 को हवालात के हवाले कर किया गया। उक्त सभी कार्यवाही मे वशिष्ठ सिंह संग्रह अमीन अजय ओझा लक्ष्मीकांत त्रिपाठी अखिलेश कुमार आदि संग्रह अमीन थे। तहसीलदार सदर डॉक्टर संजीव दीक्षित ने सभी बकायेदारों से अपील किया है कि वह अपना राजस्व बकाया जमा कर दें अन्यथा प्रतिदिन वसूली की कार्यवाही में कुर्की और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी राजस्व बकायेदारों की होगी।