सालाना उर्स आज और कल
गोरखपुर /पिपरौली


हर वर्षों कि भांति इस वर्ष भी पिपरौली स्थित हजरत सैय्यद अतहर हुसैन शाह की मजार पर सालाना उर्स का आयोजन 05 और 06 फरवरी को किया गया है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गद्दीनसिन हाफिज शाह मुहम्मद वारसी ने बताया कि पहले दिन सुबह कुरान खानी होगी,बाद नमाज जौहर गुलपोशी होगी,बाद नमाज मगरिब जिक्र हलका तथा अगले दिन सुबह में स्नान के बाद बाद नमाज जौहर चादर पोशी तथा रात ने कौव्वली का कार्यक्रम होना है।
उन्होंने सभी छेत्रवसियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।