कुलपति से वार्ता सफल रही- मनीष ओझा


गोरखपुर ब्यूरों:-छात्र नेता मनीष ओझा के नेतृत्व में छात्रों ने राष्ट्रपति भवन पर चार सूत्रीय ज्ञापन के संदर्भ में गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति से बैठक की।उन्होंने ने बताया कि कुलपति जी ने हमारी सारी मांगों पर विचार करते हुए जल्द ही कार्रवाई करने को कहा एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रांगण में होने वाले सरकारी एवं गैर सरकारी व गोरखपुर महोत्सव को गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर से बाहर कराने हेतु जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।
छात्र नेता मनीष ओझा ने कहा कि हमारे 4 सूत्रीय मांग जिसको हम राष्ट्रपति को सौंपे थे और महामहिम ने हमारी मांगों हेतु गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिया कि तत्काल छात्रों से मिलकर उनकी मांगों को मानते हुए राष्ट्रपति भवन को सूचित करें इसके बाद कुलपति जी ने हमारे साथ बैठक की और हमारी मांगों को माना और यह आश्वासन दिया कि हमारी मांगों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
छात्र नेता गौरव वर्मा व अंशुमान पाठक ने कुलपति से सफल वार्ता होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया व कहा कि हम सभी सदैव छात्रहित मे अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे। इस अवसर पर शिवम चौधरी, अंशुमान पाठक, गौरव वर्मा, कृष्ण मोहन पासवान, अभिनंदन दुबे शिव प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।