बस्ती


बस्ती जिले के विक्रमजोत ब्लॉक में शहीद भगत सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय रूपगढ़ अमोढ़ा में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की बैठक संपन्न हुई बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ लालजी आजाद ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को अप्रैल माह में होने वाली विशाल बैठक की जानकारी दिया तथा जिला उपाध्यक्ष डॉ दिनेश भारती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के मजबूती पर बल दिया साथ ही साथ बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी चंद्रमणि पांडे सुदामा जी ग्रामीण स्वास्थ्य को को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाया तथा हर आंदोलन में साथ रहने का आश्वासन भी दिया सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अभिवादन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा सभी स्वास्थ्य सेवकों को आश्वासन दिया कि किसी भी परिस्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल रखने के लिए हम अपने स्वास्थ्य सेवकों के साथ सदैव खड़े रहेंगे तथा अपने संगठन को जिले से लेकर के देश और प्रदेश के हर कोने में मजबूत कर संगठन के सभी सदस्यों को प्रशिक्षण दिलाकर उनके अधिकार को उनको सौंपा जाएगा बस जरूरत है सभी ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक एकता का परिचय दें और अनुचित कार्यों को करने से परहेज करें -ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर शेखर ने ब्लाक कार्यकारिणी का गठन भी किया उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने मत ब्यक्त किए बैठक में -मीडिया प्रभारी डॉक्टर संदीप कुमार -महामंत्री डॉक्टर संधि कुमार की डॉ तापस कुमार, डॉ तरुण विश्वास, वीरेंद्र कुमार,राम अभिलाष मिश्रा,समीर विश्वास,प्रमोद कुमार मौर्य, राजकुमार गौतम, रामजन्म मौर्य, सहित सैकड़ों ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक मौजूद रहे।