

इटावा:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा कैंप कार्यालय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा पर जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा समस्त अधिकारियों को लंबित विवेचनाओं के निस्तारण तथा जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।