संतकबीरनगर
जितेन्द्र चौधरी

संतकबीरनगर :- जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट रवीश कुमार गुप्ता ने जनपद के सभी शस्त्र लाइसेंसधारियों से अपील की है कि जिन वैध शस्त्रधारियों के लाइसेंस एन0डी0ए0एल (आर्मस लाइसेंस आॅनलइन पोर्टल) पर दर्ज नही हो पाये है,उनके शस्त्र लाइसेंस पर दिनांक 29 जून 2020 तक समयबद्ध रूप से एन0डी0ए0एल0 पर दर्ज करा कर यू0आई0एन0(यूनिक आईडेंटिफिकेशन नम्बर) प्राप्त करले। ऐसे शस्त्र लाइसेंस जो दिनांक 29 जून 2020 तक एन0डी0ए0एल0 पोर्टल पर अपलोड नही हो पायेंगे वे दिनांक 30 जून 2020 से अवैध समझे जायेगें।