इटावा
इटावा पुलिस द्वारा थाना किशनी जनपद मैनपुरी से लूट के मुकदमे में वांछित 02 अभियुक्तों को लूट के माल सहित किया गया गिरफ्तार

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना ऊसराहार पुलिस द्वारा थाना किशनी जनपद मैनपुरी से लूट के मुकदमे में वांछित 02 अभियुक्तों को लूट में प्रयुक्त कार एवं लूट के माल सहित किया गया गिरफ्तार
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 24/25.01.2020 की रात्रि को थाना ऊसराहार पुलिस द्वारा थाना उसराहार क्षेत्र अंतर्गत किशनी बॉर्डर पर संदिग्ध वाहन/ व्यक्ति चेकिंग की जा रही थी तभी थाना किशनी पुलिस द्वारा आरटी सेट के माध्यम से थाना किशनी से लूट के मुकदमे में बांछित 02 अभियुक्तों के थाना उसराहार क्षेत्र की तरफ भागने की सूचना दी गई सूचना के आधार पर थाना उसराहार पुलिस टीम द्वारा सघनता से चेकिंग की जाने लगी तभी चेकिंग के दौरान किशनी मैनपुरी की तरफ से एक कार आती हुई दिखाई दी जिसे संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा किया गया तो कार सवार लोगों द्वारा पुलिस को देख कर जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया जिनका पुलिस टीम द्वारा पीछा करके घेरकर पकड़ लिया गया जिन्हें पूछताछ के बाद उनका पीछा कर रही थाना किशनी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- शिवा कौशल उर्फ कमल गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश निवासी उमरैन थाना ऐरवा कटरा जनपद औरैया
2- गुलशन यादव पुत्र जयपाल सिंह निवासी ग्राम बिजनौरा थाना सौरिख जनपद कन्नौज
बरामदगी
1- 01 ईको कार नंबर यूपी 78 CE 9032
2- ₹9000 नगद
3- 01 शाल सफेद रंग
4- 01 तमंचा 315 बोर 01 खोखा व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर
पुलिस टीम जितेंद्र प्रताप सिंह थानाध्यक्ष उसराहार मय टीम