संतकबीरनगर
बखिरा पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

थाना बखिरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 17/20 धारा 379/411 भादवि मे वांछित अभियुक्त नाम पता धीरेन्द्र यादव पुत्र स्व0 दूधनाथ यादव निवासी परजूडीह थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि दिनॉक 18-01-2020 को वादी रोड के किनारे अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करके शौच के लिए गया था तभी अभियुक्त द्वारा वादी की मोटरसाइकिल चुरा ली गई थी जिस वादी द्वारा दिनॉक 18-01-2020 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमे आज दिनॉक 23-01-2020 को थाना बखिरा पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 1650 रुपये नकद व ताश के 52 पत्ते बरामद
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 02 अभियुक्त नाम पता – 1 – संतराम निषाद पुत्र नन्दलाल निषाद 2 – बीरबल निषाद पुत्र कोमल निषाद निवासीगण सीयर थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को 1400 रुपये मालफड़, 250 रुपये जामा तलाशी व ताश के 52 पत्तो के साथ गिरफ्तार कर थाना मेहदावल पर मु0अ0सं0 18/20 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
वारण्टी
थाना धनघटा पुलिस द्वारा एक वारण्टी नाम पता रामअधीन पुत्र रामपती निवासी सेमरी थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1493 ने घायल को पहुचाया अस्पताल – पीआरवी 1493 को थाना बखिरा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 8003 से कालर ने दुर्घटना होने के सम्बन्ध में सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 09 मिनट में मौके पर पहुचकर दुर्घटना मे घायल हुए व्यक्ति को पीआरवी से अस्पताल पहुचाया गया तथा थाना बखिरा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर घायल की जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- मुख्य आरक्षी महेन्द्र यादव, आरक्षी दिनेश यादव, होमगार्ड चालक महेन्द्र यादव ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 07 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

• थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 63 वाहनो से 63100 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 23-01-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 63 वाहनो से 63100 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 23-01-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 23 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 84 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के 01 लड़कें से पूछताछ कर माफीनामा लेने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।