संतकबीरनगर
बच्चे के साथ दुष्कर्म के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 22/20 धारा 377/323 भादवि, 5/6 पाक्सो एक्ट व 3(2)(5) एससी एसटी अधिनियम मे वांछित अभियुक्त नाम पता रोहित उर्फ टप्पू पुत्र राजेन्द्र निवासी नरायणपुर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि दिनॉक 17-01-2020 को अभियुक्त द्वारा वादी के नाती उम्र लगभग 06 वर्ष को गट्टा खिलाने के बहाने भागड़ा मे ले जाकर मारा पीटा गया तथा कपड़े उतार कर दुष्कर्म किया गया, जिस पर वादी द्वारा दिनॉक 19-01-2020 को थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमे दिनॉक 22-01-2020 को थाना धनघटा पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
जेवर लूटकर भाग रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बेलहर कला क्षेत्र के अन्तर्गत दिनॉक 21-01-2020 को दो अभियुक्तो ने ज्वैलर्स की दुकान पर जाकर जेवर देखने हेतु मॉगा तथा दुकानदार की ऑख मे स्प्रे डालकर जेवर लेकर भागने लगे तभी वहॉ पर उपस्थित जनता द्वारा दौड़ाकर उन दोनो अभियुक्तो को पकड़ लिया गया तथा पुलिस को सूचना दी गई, थाना बेलहर कला पुलिस द्वारा उक्त घटना के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 09/20 धारा 392/411 भादवि पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –
1 – अखण्ड प्रताप सिंह पुत्र रवीन्द्र प्रताप सिंह निवासी रुधौली कला थाना रुधौली जनपद बस्ती ।
2 – आदित्य सिंह पुत्र रमेश बहादुर सिंह निवासी पिपरा संसारपुर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती ।
बरामदगी –
02 अदद पीले धातु की अंगूठी व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 04 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना महुली पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त नाम पता वृजकिशोर पुत्र रामनयन निवासी खेसवनिया थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
थाना बेलहर कला पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त नाम पता – 1 – हीरालाल पुत्र रामफेर निवासी निदुरी 2 – रामू पासवान पुत्र महादेव 3 – बाबूराम पुत्र चन्द्रशेखर निवासीगण भगौसा थाना बेलहर कला जनपद संतकबीरनगर को क्रमशः 20 – 10 व 10 लीटर (कुल 40 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना बेलहर कला पर मु0अ0सं0 06/20, 07/20 व 8/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
धनघटा पुलिस द्वारा अपृहता बरामद
थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 543/19 धारा 366 भादवि से सम्बन्धित अपृहता को बरामद किया गया ।
वारण्टी

थाना धनघटा पुलिस द्वारा एक वारण्टी नाम पता रामसबल पुत्र पलटू निवासी खाजो थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1488 ने शोहदे को पकड़ा – पीआरवी 1488 को थाना महुली क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 9672 से कालर ने लड़की के साथ छेड़खानी होने के सम्बन्ध में सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 08 मिनट में मौके पर पहुचकर अभियुक्त को पकड़कर विधिक कार्यवाही हेतु थाना महुली को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर तत्काल अभियुक्त को पकड़ लिया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- मुख्य आरक्षी विनोद ओझा, मुख्य आरक्षी दिनेश प्रसाद, होमगार्ड चालक नागेन्द्र प्रसाद ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 14 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

• थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 96 वाहनो से 85000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 22-01-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 96 वाहनो से 85000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 22-01-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 27 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 88 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के 01 लड़कें से पूछताछ कर माफीनामा लेने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।