बाराबंकी
थाना हैदरगढ़ पुलिस ने लगभग 50 लाख कीमती नाजायज अफीम के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

दिनांक 22.01.2020 को प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ अवनीश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त निम्बर उर्फ रामअचल पुत्र स्व0 रघुनन्दन यादव निवासी भवनियापुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को ग्राम नैपुरा थाना हैदरगढ़ से समय 5.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से लगभग 50 लाख कीमती 500 ग्राम नाजायज अफीम बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना हैदरगढ़ में मु.अ.सं. 21/2020 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
निम्बर उर्फ रामअचल पुत्र स्व0 रघुनन्दन यादव निवासी भवनियापुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समयः-
दिनांक 22.01.2020 को समय 5.45 बजे ग्राम नैपुरा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
बरामदगीः-
लगभग 50 लाख कीमती 500 ग्राम नाजायज अफीम।
पुलिस टीम-
- प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ अवनीश कुमार सिंह जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 शशिभान सिंह थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 राजेश कुमार मौर्य थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
- का0 सुमित कुमार, का0 रवीन्द्र कुमार थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।