संतकबीरनगर
01 किग्रा अवैध गॉजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

थाना महुली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त नाम पता बदरे आलम उर्फ मकालू पुत्र शमसुद्दीन निवासी पसड़ा थाना लालगंज जनपद बस्ती को थाना महुली क्षेत्र के अन्तर्गत नाथनगर तिराहे के पास से एक किग्रा अवैध गॉजे के साथ गिरफ्तार कर थाना महुली पर मु0अ0सं0 12/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम – वरिष्ठ उ0नि0 थाना महुली खुश मोहम्मद, उ0नि0 सुनील कुमार सिंह, हे0का0 फखरुद्दीन, का0 आशुतोष कुमार यादव ।
छेड़खानी करने व जान-माल की धमकी देने के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 723/19 धारा 354(ख)/504/506/427 भादवि मे वांछित अभियुक्त नाम पता मनोज कुमार जयसवाल पुत्र राजकिशोर निवासी मोतीनगर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
वारण्टी
थाना धनघटा पुलिस द्वारा 02 वारण्टी नाम पता – 1 – पन्नेलाल पुत्र झीनक 2 – बृजेश पुत्र उदयराज निवासीगण दुधरा कला थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
थाना बखिरा पुलिस द्वारा एक वारण्टी नाम पता रामउजागिर पुत्र जोखन निवासी चिरैयाडाड़ थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 3310 ने विवाद को कराया शान्त – पीआरवी 3310 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 5772 से कालर ने दो पक्षों में विवाद एवं मारपीट होने के संबंध मे सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 07 मिनट मे मौके पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर मारपीट मे घायल हुए व्यक्ति को एम्बुलेंश से अस्पताल भेजा गया तथा प्रतिवादी को थाना धनघटा को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – आरक्षी मंगला सिंह यादव, हो0चा0 राजेश कुमार ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 03 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 76 वाहनो से 8900 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 17-01-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 76 वाहनो से 8900 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 17-01-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 19 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 61 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ कर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।