इटावा
पुलिस महानिदेशक , उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के निर्देशन में थाना जसवंतनगर में नवीन बीट प्रणाली “पायलट प्रोजेक्ट”का शुभारंभ

दिनांक 16.01.2020 को पुलिस महानिदेशक , उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में “पायलट प्रोजेक्ट“ के तौर पर शुरू की गई नवीन बीट प्रणाली के तहत जनपद इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा प्रोजेक्ट के अन्तर्गत जनपद के चयनित थाना जसवंतनगर में इस प्रणाली की शुरूआत की गयी जिसके अंतर्गत संपूर्ण थाना क्षेत्र को 30 बीट में विभाजित कर प्रत्येक बीट के अंतर्गत एक आरक्षी( बीट अधिकारी) की नियुक्ति की गई है इस मौके पर उपस्थित समस्त हल्का /चौकी प्रभारी, बीट आरक्षी (बीट पुलिस अधिकारी) को कर्तव्यों के सत्यनिष्ठा से निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं उनको बीट बुक वितरित की गयी।