संतकबीरनगर
07 राशि गोवंशीय पशु, एक पिकप (बिना नम्बर की), एक अदद लोहे का राड, एक अदद लकड़ी का ठेहा, 02 अदद मोबाइल व 02 अदद अवैध चाकू के साथ 02 गोतस्कर गिरफ्तार

थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त नाम पता – 1- छोटे लाल उर्फ लाल मोहम्मद पुत्र दोष मोहम्मद 2 – जमालुद्दीन पुत्र रशीद अहमद निवासीगण दुर्गजोत थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को 07 राशि गोवंशीय पशु, एक पिकप (बिना नम्बर की), एक अदद लोहे का राड, एक अदद लकड़ी का ठेहा, 02 अदद मोबाइल व 02 अदद अवैध चाकू के साथ थाना क्षेत्र मेहदावल के अन्तर्गत ग्राम भटवलिया से गिरफ्तार कर थाना मेहदावल पर मु0अ0सं0 09/20 धारा 3/5(A)/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम तथा मु0अ0सं0 10 / 20 व 11/20 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 2545 ने घायलो को पहुचाया अस्पताल – पीआरवी 2545 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 00501 से कालर ने दुर्घटना होने के सम्बन्ध में सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 09 मिनट में मौके पर पहुचकर दुर्घटना मे घायल हुए व्यक्तियो को पीआरवी से अस्पताल पहुचाया गया तथा थाना कोतवाली खलीलाबाद को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर घायलो की जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- मुख्य आरक्षी कामेश्वर सिंह, महिला आरक्षी रेनू पाल, होमगार्ड चालक शेख अब्दुल्ला ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 06 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 01 वाहन सीज व 59 वाहनो से 48500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 14-01-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 01 वाहन सीज व 59 वाहनो से 48500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 14-01-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 18 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 51 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ कर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।

