संतकबीरनगर, 13 जनवरी
जितेन्द्र चौधरी
तीन माह से नहीं मिला वेतन, एम्बुलेंस चालक को हृदयाघात, हालत गंभीर
– गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर
– छ: महीनों से नहीं मिला है वेतन, आक्रोश


सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेंहदावल पर 108 एम्बुलेंस के चालक रामजियावन यादव को दोपहर में दिल का दौरा पड़ गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल से केजीएमसी लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। उक्त एम्बुलेन्स चालक को पिछले 6 महीने से उसकी कम्पनी ने वेतन नहीं दिया था। इसे लेकर एम्बुलेंस चालकों में रोष व्याप्त है।
बस्ती के निवासी 42 वर्षीय रामजियावन यादव 108 सेवा में बतौर एम्बुलेंस चालक तैनात हैं। सोमवार की दोपहर में 1.30 बजे के करीब उनको अचानक दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेंहदावल से जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उनकी गंभीर दशा को देखते हुए केजीएमसी लखनऊ भेजा गया। उनकी हालत गंभीर बताई जाती है। जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 व एलएफएस के कोषाध्यक्ष अरविन्द ने बताया कि उनको पिछले 6 महीनों से वेतन नहीं मिला था। जिले के किसी भी एम्बुलेन्स कर्मचारी को एम्बुलेंस संचालक कम्पनी जीवीके के द्वारा पिछले तीन माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। जिले में कुल 52 एम्बुलेंस चलती हैं। जिनमें 200 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। एम्बुलेंस कर्मियों ने बताया कि वेतन न मिलने के चलते कर्मचारियों के परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। अगर उन्हें शीघ्र ही वेतन नहीं मिला तो वे आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
एम्बुलेंस संघ के कोषाध्यक्ष अरविन्द – मो नं 9936257157
एम्बुलेंस के जिला प्रभारी शालीन कुमार सिंह – मो नं 7235008262