संतकबीरनगर
नाथनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक मे हुई चोरी मे वांछित 05 हजार ₹ का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

थाना महुली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 02/20 धारा 457/380 भादवि मे वांछित अभियुक्त नाम पता रामकृष्ण यादव उर्फ कृष्णा पुत्र रामशबद निवासी हटवा थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि दिनॉक 31.12.2019 की रात्रि को थाना महुली क्षेत्र मे स्थित भारतीय स्टेट बैंक नाथनगर मे कुछ अज्ञात व्यक्तियो द्वारा की गयी चोरी के सम्बन्ध मे शाखा प्रबन्धक नाथनगर श्री प्रभात पाण्डेय की तहरीर पर थाना महुली पर मु0अ0सं0 02/2020 धारा 457/380 पंजीकृत किया गया था घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री ब्रजेश सिंह द्वारा थाना महुली, थाना बेलहर कला व स्वाट टीम/ सर्विलांश की संयुक्त टीम गठित कर घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था । संयुक्त टीम द्वारा दिनॉक 07-01-2020 को थाना महुली क्षेत्र के अन्तर्गत सकरैचा मोड़ के पास से घटना मे संलिप्त 02 अभियुक्त – 1 – श्रीभागवत यादव 2 – दिनेश को एक ब्रेजा कार रजिस्ट्रेशन नं0 यूपी 53 CY 4847 के साथ गिरफ्तार किया गया था । शेष वांछित अभियुक्तो मे से एक अभियुक्त नाम पता रामकृष्ण यादव उर्फ कृष्णा पुत्र रामशबद निवासी हटवा थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को आज दिनॉक 13.01.2020 को थाना महुली क्षेत्र के अन्तर्गत मुकुन्दपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1 – रामकृष्ण यादव उर्फ कृष्णा पुत्र रामशबद निवासी हटवा थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।
बरामदगी का विवरण –
CCTV कैमरे का DVR
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
प्रभारी निरीक्षक महुली श्री प्रदीप कुमार सिंह, उ0नि0 श्री अमला यादव, उ0नि0 श्री राम प्रवेश यादव, मुख्य आरक्षी अनिल कुमार यादव, आरक्षी संतोष यादव, चालक मुख्य आरक्षी श्रवण यादव ।
अपराधिक मानव वध के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 17/20 धारा 304 भादवि मे वांछित अभियुक्त नाम पता हरिश्चन्द्र यादव पुत्र मोहित यादव निवासी राउतपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि दिनॉक 12-01-2020 को अभियुक्त अपनी माता को मारपीट रहा था जिसके दौरान मृतक रहमत अली पुत्र सैफुल्लाह उम्र करीब 50 वर्ष द्वारा बीच बचाव करने मे मृतक रहमत अली को गम्भीर चोटे आ गई थी जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, जिस पर वादी द्वारा दिनॉक 13-01-2020 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत कराया गया, जिसमे थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
वारण्टी

थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा एक वारण्टी नाम पता मुन्नू पुत्र दुधई निवासी खटहा थाना धर्मसिंहवा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 3311 ने विवाद को कराया शान्त –
पीआरवी 3311 को थाना महुली क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 2139 से कालर ने दो पक्षों में मारपीट / विवाद होने के सम्बन्ध में सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 03 मिनट में मौके पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर दोनो पक्षो को विधिक कार्यवाही हेतु थाना महुली को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर विवाद को शान्त कराकर एक बड़ी घटना घटित होने से रोका गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – मुख्य आरक्षी सुभाष यादव, आरक्षी शिवानन्द यादव, होमगार्ड चालक भीम यादव ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 02 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 81 वाहनो से 82700 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 13-01-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 81 वाहनो से 82700 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 13-01-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 16 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 53 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ कर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।