गोरखपुर महोत्सव को लेकर सूचना कर्मियों में निराशा
गोरखपुर ब्यूरों:-शनिवार से शुरू हो रहे गोरखपुर महोत्सव को लेकर अखबार और चैनलों से जुड़े सूचना कर्मियों में हलचल है।गोरखपुर महोत्सव के सचिव रविन्द्र कुमार ने बताया कि 4000 आमंत्रण पत्र जारी किया गया है।
वहीं सूचना विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार महज़ 60 कार्ड ही आये हैं जिन्हें विभिन्न अखबारों और चैनलों के प्रतिनिधियों को दिया जाएगा।
ज़्यादातर अख़बार और चैनल के हिस्से में एक ही आमंत्रण पत्र आया है ऐसे में अब सवाल उठना लाज़मी है कि गोरखपुर से जुड़े इस बड़े आयोजन में जो 4000 कार्ड बांटे गए उनमें कौन लोग शामिल हैं। बहरहाल मीडिया को इस इतने बड़े आयोजन में हाशिये पर रखना चिंता का विषय है।