बाराबंकी
थाना जहांगीराबाद क्षेत्रान्तर्गत हुई युवती की मृत्यु के सम्बन्ध में दर्ज अभियोग का किया खुलासा, बेगुनाहों को जेल जाने से बचाया, एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

दिनांक 07.01.2020 की बीती रात को बेटी ने मौसी के घर कमरे के अन्दर लगी बल्ली से दुपट्टे से लटक कर आत्महत्या कर लिया है, मुझे किसी के ऊपर कोई शक नहीं है, इस सूचना पर मृतका का पंचायतनामा की कार्यवाही व वैज्ञानिक साक्ष्यों की संकलन की कार्यवाही सम्पादित करायी गयी। मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण मृत्यु पूर्व फांसी लगाने के कारण श्ववासारोध से होना पाया गया है। पिता ने मृतका द्वारा आत्महत्या किये जाने के कारणों के सम्बन्ध में किसी पर कोई शक नही व्यक्त किया था। शाम के समय मृतका की मां ग्राम शेखवापुर थाना टिकैतनगर द्वारा मु0अ0सं0-1011/19 धारा 376/506 भादवि थाना कोतवाली नगर बाराबंकी में अभियुक्तगण द्वारा मृतका से शपथ पत्र देने का दबाव बनाने के कारण आत्महत्या किये जाने की तहरीर थाना जहांगीराबाद में दिया गया जिस पर मु0अ0सं0- 09/2020 धारा 306 भादवि बनाम शिवकुमार व शिवपल्टन निवासी रहीमपुर सेमरावा थाना कोठी के विरूद्ध पंजीकृत किया गया है। घटना के सम्बन्ध में तकनीकी साक्ष्य व घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किये गये। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच करते हुए सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पर्यवेक्षण में 03 टीमों का गठन किया गया। दिनांक 10.01.2020 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर एवं प्रभारी निरीक्षक जहांगीराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस सेल एवं जमीनी सूचना तन्त्र के आधार पर साक्ष्य संकलन करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रविशंकर सिंह पुत्र बद्री विशाल सिंह निवासी सराय दुनौली थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को समय 18.10 बजे, सूतमिल तिराहा सोमैया थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
रविशंकर सिंह पुत्र बद्री विशाल सिंह निवासी सराय दुनौली थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 10.01.2020 को समय 18.10 बजे, सूतमिल तिराहा सोमैया थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
अभियुक्त का एक अदद मोबाइल।
विशेष- अभियुक्त रविशंकर सिंह द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मेरा लगभग 01 वर्ष से मृतका से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हम लोग एक दूसरे से चोरी छिपे मिलते रहते थे तथा मैं अपने मोबाइल नम्बर से मृतका के मोबाइल नम्बर पर प्रतिदिन वार्ता व व्हाट्सएप करता था। दिनांक 06.01.2020 को मृतका द्वारा मुझ से शादी का दबाव बनाया गया तो मेरे द्वारा शादी करने से इंकार कर दिया गया जिसको लेकर मेरा मृतका से अत्याधिक वाद विवाद हो गया। मृतका द्वारा आत्महत्या कर लेने की बात मुझसे कही गई तो मेरे द्वारा कहा गया कि ठीक है तुम आत्महत्या कर लो लेकिन मैं तुमसे शादी नहीं करुंगा।
पुलिस टीम
- प्र0नि0 धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- प्र0नि0 मनोज कुमार थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 राजेन्द्र सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 अभयराज सरोज थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
- का दिनेश यादव थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।