कबीर की आवाज़ _ संवाददाता नसीम अंसारी संतकबीरनगर रिपोर्ट :- बहुजन क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक माननीय वामन मेश्राम और बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय वीएल मातंग के आह्वान पर बहुजन क्रान्ति मोर्चा सन्तकबीरनगर ने जूनियर हाईस्कूल के पास इकठ्ठा हो कर रैली निकालने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने रोक दिया कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सन्तकबीरनगर को दिया धरना प्रदर्शन कर नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को समाप्त कर DNA BASE CAA &NRC लागू करने की मांग उठाई है।
■ सहारनपुर में बहुजन क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बहुजन मुक्ति पार्टी और राष्ट्रीय मूलनिवासी महिला संघ सहित अन्य दलों के कार्यकर्ता अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार यहां देहरादून रोड स्थित बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर चौक पहुंचे और CAA, NRC तथा सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए भारी बारिश के बीच जिला मुख्यालय पहुंचे और वहां एक 12 सूत्री ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम सौंपते हुए मांग उठाई कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के अंदर हिम्मत है, तो वह भारत में DNA BASE CAA & NRC लागू करते हुए जातिगत जनगणना कराएं।
■ प्रदर्शनकारियों12 सूत्री ज्ञापन सौंपा उसमें
■ एनआरसी की सूची में से जिन 17,20,933 लोगों को निकाल दिया गया है उन लोगों को फिर से एनआरसी की सूची में शामिल किया जाए।
■ CAA कानून भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21 का वायलेशन है इसलिए इसको रद्द किया जाए।
■ CAA इस कानून की वजह से देश में अशांति फैल चुकी है और इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेवार है इसलिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनके ऊपर देश में अशांति फैलाने और 2 सामाजिक समूह में विवाद निर्माण करने का गुनाह दर्ज किया जाए और यह केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए।
■ NRC & CAA के विरोध में आंदोलन करने वाले लोगों पर जो झूठे केस दाखिल किए गए हैं उनको बिना विलंब वापिस लिया जाए ।
■ NRC & CAA के तहत नागरिकता का अधिकार देते हुए DNA CARD जोड़ना चाहिए, ताकि सही व्यक्ति को नागरिकता प्रदान की जाए अर्थात DNA CARD के आधार पर ही नागरिकता दिया जाए।
■ EVM के साथ वीवीपैट लगाकर ईवीएम की वजह से हुए चार दोष दुरुस्त करने के लिए 100% वीवीपैट लगाने का कानून बनाया जाए ।
■ वर्तमान सरकार ईवीएम में घोटाला करके आई हुई सरकार है। इसलिए ईवीएम के साथ लगाई गई वीवीपैट की पर्ची की गिनती के संदर्भ में दिनांक 08 अक्टूबर 2013 का माननीय सुप्रीम कोर्ट का जजमेंट लागू करके उस संदर्भ में प्रेसिडेंट 100%- वीवीपैट की गिनती करने का कानून बनाया जाए।
■ चुनाव आयोग को अनियंत्रित अधिकार दिए गए हैं, उनको समाप्त करके उस संदर्भ में स्वतंत्र योजना का निर्माण किया जाए ।
■ 10 सालों के लिए राजनीतिक आरक्षण बढ़ाकर एससी और एसटी को प्रतिनिधित्व विहीन किया गया है । इसलिए पूना पैक्ट की शर्तों का अमल करते हुए राजनीतिक आरक्षण समाप्त किया जाए एवं राजनीतिक आरक्षण की समीक्षा की जाए।
■ INTERMEDIATRY CASTES निर्माण करके, उसमें शामिल जातियों को स्वतंत्र रूप से आरक्षण दिया जाए और यह करते हुए ओबीसी के आरक्षण को बिल्कुल भी धक्का ना लगाया जाए ।
■ 2021 को होने वाली जनगणना में जाति आधारित जनगणना की जाए और उसका रिकॉर्ड डाटा हार्ड कॉपी में रखकर प्रकाशित किया जाए, ताकि जनता इसको देख सके ।
■ NRC & CAA मे जो नागरिक आते हैं, उनको नागरिकता अधिनियम 1955 और विदेशित्व अधिनियम 1946 व भारतीय संविधान के अनुच्छेद 06 से 11 के अंतर्गत धर्म भेद को न मानते हुए ज्ञापन प्रदान किया जाता है।
आज के प्रदर्शन मे मुख्य रूप से उदय राज विद्यार्थी , आनन्द कुमार गौतम, तुलसी गौतम, इन्द्रेश कन्नौजिया, सुनिल कुमार, गिरीश निषाद रामदास आदि मौजूद रहे।