आबकारी विभाग की कार्यवाही में 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

गोरखपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आबकारी निरीक्षक आशीष कुमार तिवारी के नेतृत्व में चौरी चौरा तहसील अन्तर्गत थाना झंगहा के अन्तर्गत कटहरिय़ा बरबसहा टोला में दबिश की गयी । दबिश के दौरान 02 अभियोग पंजीकृत किया गया तथा 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई एंव 30 कुन्तल लहन नष्ट किया गया । कार्यवाही में शामिल आबकारी निरीक्षक आशीष कुमार तिवारी,राकेश कुमार त्रिपाठी, अरविंद मिश्रा, अरविंद सिंह आबकारी सिपाही मुरलीधर, शिवेन्द्र तिवारी, साकेत राय , ऋतु प्रकाश चौधरी, रूपेश श्रीवास्तव, सौरभ कुमार, परमात्मा प्रसाद, शरद वर्मा, राकेश शुक्ला शामिल रहे।