संतकबीरनगर
शादी का झॉसा देकर शारीरिक शोषण करने के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना दुधारा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 423/19 धारा 376/366/504/506 भादवि मे वांछित अभियुक्त नाम पता किशन पुत्र काशीराम निवासी छंगुलिया बंगुलिया थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा वादिनी को शादी का झॉसा देकर, बहला-फुसला कर जबरदस्ती वादिनी का शारीरिक शोषण किया गया जिस पर दिनॉक 31-12-2019 को वादिनी थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया, जिसमे आज दिनॉक 08-01-2020 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त नाम पता राजू पुत्र रसीद निवासी दुर्गजोत थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 10/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम – उ0नि0 विवेकानन्द त्रिपाठी मय हमराह ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1492 ने घायल को पहुचाया अस्पताल
पीआरवी 1492 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 9679 से कालर ने किसी व्यक्ति द्वारा एक व्यक्ति को जान से मारने की कोशिश करने के सम्बन्ध मे सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 08 मिनट में मौके पर पहुचकर घायल हुए व्यक्ति को पीआरवी से अस्पताल पहुचाया गया तथा थाना धनघटा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर घायल की जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- मुख्य आरक्षी अमला प्रसाद, आरक्षी जयप्रकाश कुशवाहा, हो0चा0 रामहित ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 03 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

• थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 79 वाहनो से 94400 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 08-01-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 79 वाहनो से 94400 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 08-01-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 16 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 40 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के 01 लड़के से पूछताछ कर माफीनामा लेने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।