संतकबीरनगर
वारण्टी
थाना धनघटा पुलिस द्वारा 01 वारण्टी नाम पता हरिलाल पुत्र रामलौट निवासी सोनहन थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया

थाना महुली पुलिस द्वारा 02 वारण्टी नाम पता 1- पप्पू 2- अशोक पुत्रगण शंकर निवासीगण झकही थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 2547 ने विवाद को कराया शान्त – पीआरवी 2547 को थाना बखिरा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 07613 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद एवं मारपीट होने के संबंध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट मे घटनास्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर दोनों पक्षों के व्यक्तियों को पकड़कर विधिक कार्यवाही हेतु थाना बखिरा को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर एक बड़ी घटना घटिस होने से बचा लिया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – मुख्य आरक्षी राजाराम प्रसाद, आरक्षी रवीन्द्र कुमार, हो0चा0 देवेन्द्रनारायण शुक्ल ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 02 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 62 वाहनो से 53600 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 04-01-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 62 वाहनो से 53600 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 04-01-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 34 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 116 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़कों से पूछताछ कर माफीनामा लेने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।