क्रिसमस पर्व को लेकर चर्च के आसपास नगर निगम ने कराई सफाई

गोरखपुर ब्यूरों। 25 दिसंबर को क्रिसमस पर्व के दृष्टिगत रखते हुए नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश रस्तोगी की देखरेख में महानगर की विभिन्न चर्चो के आसपास साफ-सफाई कराई गई।नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश रस्तोगी ने बताया कि बसारतपुर शास्त्री चौक पादरी बाजार आदि स्थानों पर चर्च के आसपास साफ सफाई व चूने का छिड़काव कराया गया।
बता दे कि ईसाई समुदाय के लोगों का 25 दिसंबर को क्रिसमस का पर्व मनाया जाता है जिसमें विभिन्न चर्चों की सजावट की जाती है। इस दिन ईसाई समुदाय के लोग अपने प्रभु को केक भेट कर त्यौहार को धूमधाम से मनाते हैं।