बाराबंकी
बाराबंकी के थाना रामसनेहीघाट पुलिस द्वारा चार पहिया वाहन से अन्तर्राज्यीय शराब हरियाणा मार्का 1066 शीशी (पौवा) कीमत लगभग 02 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के दिशा निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (द०) व क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामसनेहीघाट आलोक मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में आज दिनांक 24.12.2019 को प्रातः समय करीब 07.30 बजे मोहम्मदपुर चौराहा से अमरगंज जाने वाले सड़क मार्ग पर लावारिश चार पहिया वाहन से कतिपय ग्रामीणों द्वारा शराब निकालकर ले जाने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक श्री आलोक मणि त्रिपाठी मय वरि.उ.नि. सुनील कुमार सिंह मय हमराही फोर्स के मौके पर पहुंचकर देखा गया कि वाहन सडक के किनारे पटरी खडी है तथा वाहन का पिछला दाहिनी गेट का शीशा टूटा है तथा सीट एवं डिग्गी में हरियाणा प्रान्त की अंग्रेजी शराब CASINOS PRIDE पौवा की शीशियां रखी है । गाडी से काफी मात्रा में शराब निकाली गई है तथा गाडी की बैटरी भी नही है एवं आगे का बायां पहिया का टायर फट कर निकल गया है । मौके पर गांव में घूम कर स्थानीय लोगों को यह अवगत कराया गया कि शराब गैर प्रान्त है कि जो जहरीली भी हो सकती है । अतः इसका कदापि कोई सेवन न करे तदोपरान्त मौके से वाहन को हाईड्रा की मदद से वाहन को शराब सहित थाने लाया गया । बरामद शराब एवं वाहन के सम्बन्ध में थाना रामसनेहीघाट मु.अ.सं.- 568/19 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 60/63/72 आबकारी अधिनियिम पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी
1- वाहन नम्बर DL4 CN 1782
2- कैसिनो ब्रान्ड की 1066 शीशी पौवा (कीमत लगभग 02 लाख रुपये)
पुलिस टीम
1-प्र. नि. आलोक मणि त्रिपाठी थाना रा.स.घाट बाराबंकी
- उ.नि. सुनील कुमार सिंह थाना रा.स.घाट बाराबंकी
- का. राजन यादव थाना रा.स.घाट, बाराबंकी
- का. प्रमोद यादव थाना रा.स.घाट, बाराबंकी
- चालक का. मुश्ताक अली अंसारी थाना रा.स.घाट, बाराबंकी