बाराबंकी
कोतवाली हैदरगढ़ पुलिस ने स्मैक के साथ 01 तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अवैध तस्करों के विरुद्ध व अपराध के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधिक्षक (दक्षिणी) के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़, बाराबंकी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ अवनीश कुमार सिंह के दिशा निर्देश में गठित टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त अरशद अली पुत्र शौकत अली निवासी सब्जी मण्डी थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को दिनांक 22.12.2019 को समय 19.30 बजे मोहल्ला घोसियाना वार्ड थाना हैदरगढ़ से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 200 ग्राम स्मैक बरामद हुयी । अभियुक्त के विरुद्ध थाना हैदरगढ़ पर मु.अ.सं. 447/19 धारा 8/21 NDPS Act एक्ट पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
अरशद अली पुत्र शौकत अली निवासी सब्जी मण्डी थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 22.12.2019 को समय 19.30 बजे मोहल्ला घोसियाना वार्ड थाना हैदरगढ़, जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
200 ग्राम स्मैक
पुलिस टीम
1. अवनीश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 अरवेश कुमार वर्मा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
3. हे0का0 विजय सिंह,का0 सज्जाद अहमद थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।