

कबीर की आवाज़ संवाददाता नसीम अंसारी संतकबीरनगर रिपोर्ट
यूपी सरकार ने बुनकरो के पावरलूम के लिए विद्युत विभाग की फ्लैट रेट योजना मे बदलाव कर दिया है इस पर उत्तर प्रदेश बुनकर सभा ने आज जिलाधिकारी सन्तकबीरनगर के समक्ष आज पुरे जनपद के बुनकर बिरोध प्रदर्शन करने वाले थे घारा 144 लगी होने के कारण उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के जिलाध्यक्ष हाजी इमामुद्दीन ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित 6 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी सन्तकबीरनगर को सौंपा जनपद के बुनकरो ने अपना पावरलूम बन्द कर सांकेतिक हड़ताल किया जिलाअध्यक्ष हाजी इमामुद्दीन अंसारी ने कहा फ्लैट रेट योजना मे बदलाव बुनकरो को मंज़ूर नही इस से बुनकरो का कारोबार बन्द हो जायेगा बुनकर विद्युत बिभाग का भारी-भरकम बिल नही जमा कर पायेगा नतीजा बुनकरो का शोषण उत्पीड़न होगा उत्तरप्रदेश सरकार फैसले को वापस ले सांकेतिक हड़ताल मे मुख्य रूप से जमीर अहमद , सरफुद्ववजा अंसारी, शमीम मो इलियास अंसारी, अहमद अंसारी, हिमायतुललाह अंसारी कुददुश अंसारी ,वसी अंसारी, कामिल अंसारी , नूरूललाह अंसारी, याकूब अंसारी, याहिया अंसारी, सलाहुद्दीन अंसारी, अफाक अंसारी आदि बड़ी संख्या मे बुनकर अपना कारोबार बन्द कर घरो मे रहे।