बाराबंकी
थाना मसौली पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 01 अदद तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मसौली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त, संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान दिनांक 20.12.19 समय करीब 20.15 बजे, नाग बाबा की बगिया थाना मसौली जनपद बाराबंकी के पास से अभियुक्त अमरनाथ यादव पुत्र स्व0 राजाराम यादव निवासी अनूपगंज थाना मसौली जनपद बाराबंकी को एक अदद देशी तमन्चा 12 बोर व दो अदद जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मसौली पर मु0अ0सं0 468/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
- अमरनाथ यादव पुत्र स्व0 राजाराम यादव निवासी अनूपगंज थाना मसौली जनपद बाराबंकी
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 20.12.19 समय करीब 20.15 बजे, नाग बाबा की बगिया थाना मसौली जनपद बाराबंकी
बरामदगी - एक अदद तमंचा 12 बोर।
- दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर।
पुलिस टीम - प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 पण्डित त्रिपाठी थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 आजाद यादव, का0 दुर्गा प्रसाद थाना मसौली जनपद बाराबंकी।